Advertisements
Spread the love

भूमि पूजन कर वास्तु आधारित श्री राम हाइट्स का हुआ शिलान्यास; सुविधा संपन्न 24 फ्लैट का होगा निर्माण…

सरायकेला सजंय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के सदर अस्पताल के समीप राजबांध तालाब के विपरीत क्षेत्र की भूमि पर श्री राम हाइट्स के निर्माण का शिलान्यास भूमि पूजन  किया गया। बतौर यजमान श्री राम हाइट्स के प्रोपराइटर भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने अपनी पत्नी संगीता चौधरी के साथ भूमि पूजन किया। मौके पर पंडित कन्हैयालाल मिश्र और पंडित ऋषभ दास द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कार्य संपन्न कराया गया। इस अवसर पर बनवारी लाल चौधरी एवं उनकी पत्नी कमला देवी सहित सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, भाजपा नेता गणेश महाली, मदन प्रसाद, सुशांत महापात्र, बद्रीनारायण दारोघा, अमलेश सिन्हा, आशीष अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, जनक गोयल, राजकुमार सिंह, कृष्णा चंद्र राणा, ललित चौधरी, दिनेश चौधरी एवं श्री राम हाइट्स का कंस्ट्रक्शन करने वाले पाटो कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक मुकेश भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रोपराइटर मनोज कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि श्री राम हाइट्स में 3BHK के 8 और 2BHK के 16 कुल 24 फ्लैट का निर्माण कराया जा रहा है। जो पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण एवं वास्तु आधारित होगा। और रहने वालों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का इंतजाम रहेगा। आवासीय सुविधा को लेकर सरायकेला क्षेत्र में पहली बार श्री राम हाइट्स के रूप में निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

जिसमें फ्लैट की कीमत सुविधाजनक रूप से ₹3500 स्क्वायर फीट की दर से रखा गया है। जो पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर बुकिंग आधारित होगा।

You missed