Advertisements
Spread the love

सड़क दुर्घटना में घायल हुए पत्रकार ने आदित्यपुर थाने में दर्ज कराई शिकायत, कहा मुझे जान मारने की नीयत से किया गया योजना….

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

भ्रष्ट्रचार इस कदर बढ़ता जा रहा है कि अब अवैध कारोबारी पत्रकारों का टारगेट ले रहे है ऐसे फिर सराकेला जिला के पेशे से पत्रकार अरविंद कुमार मिश्र पर दुर्धटना कर जान से मारने का प्रयास किया गया । वही पत्रकार अरविंद कुमार मिश्र वताया कि वे आदित्यपुर थाने में अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से जान मारने की नीयत से धक्का मारने का शिकायत दर्ज कराया गया है। इस संबंध में उन्होंने लिखित सूचना देते हुए बताया है कि मंगलवार की सुबह लगभग 11ः 40 बजे वे आदित्यपुर से अपने निवास गम्हरिया आ रहे थे।

इसी क्रम में केंदु गाच्छ मोड़ एचपी पेट्रोल पंप के पास आदित्यपुर की ओर से आ रही भारी वाहन ने उनकी ग्लैमर मोटरसाइकिल संख्या जेएच22एफ-6558 को पीछे से धक्का मारा। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। अरविंद कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री को भी इस संबंध में पत्र लिखते हुए घटना को दुर्घटना और हमला दोनों दृष्टिकोण से कार्रवाई किए जाने की गुजारिश की है।

You missed