Advertisements
Spread the love

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादी; प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई का मिला आश्वासन; सड़क दुर्घटना में मृत के आश्रित को यथाशीघ्र मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के दिए निर्देश…

संजय मिश्रा सरायकेला:

Advertisements

सरायकेला। जिला समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगों से जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया।

बताया गया कि जिला समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं। जनता दरबार में भूमि विवाद, आपसी बंटवारा, भूमि अधिग्रहण, सड़क दुर्घटना में मृत के आश्रित को मुआवजा राशि भुगतान करने, आबुआ आवास योजना सूची में नाम जोड़ने, आकर्षिनी मंदिर में आयोजित होने वाले मेला में मजिस्ट्रेट-पुलिस बल, मेडिकल टीम, अग्निशमन दल की प्रति नियुक्ति करने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।

सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया। साप्ताहिक जनता दरबार में कुचाई अंतर्गत सड़क दुर्घटना में मृत के आश्रित को लंबित मुआवजा राशि भुगतान से सम्बन्धित आवेदन पर सम्बन्धित प्रखंड विकास पदाधिकारी को जाँचोपरान्त नियमानुसार उक्त लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।