Spread the love

2 मार्च को आसनसोल रेल मंडल में होगा ट्रैफिक व पावर ब्लॉक, 12 मेमू ट्रेनें रद्द, कई एक्सप्रेस ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

संवाददाता : दिप पाल

जमशेदपुर : आसनसोल रेल मंडल में 2 मार्च को कई विकासात्मक कार्यों के चलते ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण इस मार्ग पर ट्रेन परिचालन प्रभावित होगा। 12 मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।

Oplus_131072

इन स्थानों पर होंगे विकास कार्य

जसीडीह स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच फुट ओवर ब्रिज का निर्माण।

मथुरापुर-शंकरपुर शाखा में सीमित ऊंचाई के सबवे नंबर 24 का निर्माण।

सिमुलतला-घोरपरन शाखा में सीमित ऊंचाई के सबवे नंबर 36 का निर्माण।

सिमुलतला स्टेशन लिमिट पर फुट ओवर ब्रिज का हटाया जाना।

रद्द की गई ट्रेनें

आसनसोल रेल मंडल में 2 मार्च को निम्नलिखित 12 मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी:

1. 63209 देवघर-पटना मेमू

2. 63561 आसनसोल-जसीडीह मेमू

3. 63565 जसीडीह-झाझा मेमू

4. 63573 जसीडीह-किऊल मेमू

5. 63545 अंडाल-जसीडीह मेमू

6. 63298 झाझा-देवघर मेमू

7. 63570 बैद्यनाथधाम-आसनसोल मेमू

8. 63572 मोकामा-जसीडीह मेमू

9. 63571 जसीडीह-मोकामा मेमू (1 मार्च को)

10. 63566 झाझा-जसीडीह मेमू

11. 63546 जसीडीह-अंडाल मेमू

12. 63574 किऊल-जसीडीह मेमू

 

संक्षिप्त यात्रा समाप्त/शुरू होने वाली ट्रेनें

1. 17321 वास्को द गामा-जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस मधुपुर में समाप्त होगी।

2. 63509/63510 बर्द्धमान-झाझा-बर्द्धमान मेमू आसनसोल से शुरू होगी।

3. 18183/18184 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस आसनसोल और बक्सर के बीच सेवा रद्द करेगी।

 

मार्ग परिवर्तन वाली ट्रेनें

1. 13331/13332 धनबाद-पटना इंटरसिटी अब पटना-गया-धनबाद होकर चलेगी।

2. 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस किऊल-जमालपुर-साहिबगंज-सांईथिया-अंडाल होकर चलेगी।

3. 12326 नंगल डैम-कोलकाता गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस व 12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस पं. दीन दयाल उपाध्याय-गया-धनबाद-आसनसोल होकर चलेगी।

 

पुनर्निर्धारित ट्रेनें

1. 12317 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चलेगी।

2. 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट देरी से चलेगी।

3. 22499 देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 1 घंटा 50 मिनट देरी से चलेगी।

4. 22500 वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस 1 घंटा 50 मिनट देरी से चलेगी।

5. 22347 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 3 घंटे 55 मिनट देरी से चलेगी।

6. 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 3 घंटे 55 मिनट देरी से चलेगी।

7. 17006 रक्सौल-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति की पुष्टि कर लें।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : भाजपाईयों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंक…