
चाकुलिया धालभूमगढ़ मुख्य सड़क में पेड़ से टकराकर मोटरसाइकिल सवार 3 युवक गंभीर, झारग्राम रेफर
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया धालभूमगढ़ मुख्य सड़क में पीडी बागान के समीप मोटरसाइकिल सवार तीन युवक पेड़ से टकराकर बुरी तरह से घायल हो गया. इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचा. जहां डॉ सायबा सोरेन ने घायल तीनों युवकों का उपचार किया और उसे बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम रेफर कर दिया. मोटरसाइकिल सवार युवक धोबासोल गांव निवासी शीतल नायक, अर्जुन नायक, सोनू नायक है.


घटना के बारे मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार की ओर आ रहा था. इस दौरान मोटरसाइकिल सवार शराब के नशे में अनियंत्रित होकर एक पेड़ को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक शीतल नायक का सिर के बीचों बीच फट गया. बेहोंसी की हालत में ही लोगों के मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. सिर पर हेलमेट नहीं होने के कारण ही घटना घटी है.

इसकी सूचना पाकर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बलराम महतो, कृति सुंदर महतो, राहुल महतो अस्पताल पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली और बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम भिजवाया.

