
ठंड से बचव हेतु सोमवार पोटका के 5 पंचायतों में जरुरतमंद लोगों के बिच 750 कंबल का वितरण किया गया

संवाददाता : अभिजीत सेन
जामशेदपुर/पोटका । झारखंड सरकार कल्याण विभाग के द्वारा ठंड से बचाव हेतु जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को 5 पंचायतों , हल्दीपोखर पूर्वी व पश्चिमी,हरिणा, ग्वालकाटा, तथा भाटीन में 750 जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण का शुभारंभ विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके द्वारा प्रतिनियुक्त प्रतिनिधि सुधीर सोरेन, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो,सुनील महतो,बबलू चौधरी एवं पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज, फरजाना सुल्तान, सरस्वती मुर्मू,वीणा मुंडा , उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, शाहिद परवेज के हाथों किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार ठंड से बचाव के लिए गुणवत्ता पूर्ण कंबल का वितरण कर रही है। आप सभी ठंड से अपना बचाव करें। इस अवसर पर बबलू चौधरी,पंसस सजन रजक, वार्ड सदस्य छसंपा रजक, ग्राम प्रधान मो.असलम, हितेश भकत,वार्ड सदस्य देवेंद्र पालित, पंचायत सचिव जगतपति मंडल,जमाल ख़ान, नीलकांत मंडल, महेश साव, रोहित राम सहित अन्य उपस्थित रहे।
Related posts:

