Advertisements
Spread the love

ससुराल की प्रताड़ना से परेशान होकर एक बच्ची को जन्म देकर कपाली की एक व्याहता ने गवाई जान, पुलिस अधीक्षक से पिता ने न्याय की लगाई गुहार…

खरसावां : ससुराल की प्रताड़ना से परेशान होकर एक बच्ची को जन्म देकर कपाली की एक व्याहता की जान गवाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर पिता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत के अनुसार कपाली रोड नंबर 2 निवासी साबीर अहमद की पुत्री दीबा आफरीन की शादी 17 दिसंबर 2022 को सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार रोड नंबर 12, मानगो, जहूर बगान निवासी मो0 हादिस फरहान, पिता जफर इमाम के साथ हुई थी।

Advertisements

शादी के कुछ ही दिनों बाद से ही दीबा को अपने परिजनों से बात करने को लेकर तंग किया जाता रहा। पिता साबीर अहमद के अनुसार उनकी पुत्री को घर में बंद कर किसी से भी बात करने के लिए रोक लगा दी गई। ससुराल वालों की प्रताड़ना से दीबा गंभीर रूप से बीमार हो गई। इसी दौरान गर्भवती दीबा को 22 अप्रैल 2023 को ईद के दिन उसके पति घर के दरवाजे में छोड़कर चला गया। महीनों तक उसकी कोई सुध न लेने के कारण दीबा ने अपने भरण पोषण के लिए न्यायालय का शरण लिया। 10 दिसम्बर को दीबा ने जमशेदपुर स्थित स्टील सिटी नर्सिंग होम में एक पुत्री को जन्म दिया।

उसे 12 दिसंबर को शाम को स्वस्थ अवस्था में घर लाया गया। 14 दिसंबर को दीबा के पति मो० हादिस फरहान दीबा के मायके पहुंचा और उससे बंद कमरे में अकेले बात करने की जिद करने लगा। दोनों में लगभग आधे घंटे तक बातचीत हुई। हादिस के जाने के बाद ही दीबा की तबीयत खराब हो गई। उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया। जहां 17 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। दीबा के पिता साबीर अहमद के अनुसार ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर ही उनकी बेटी की जान गई है। उन्होंने सरायकेला के एस पी को इस मामले की विस्तृत जानकारी देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

You missed