Advertisements
Spread the love

छापामारी कर अवैध देशी शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार…

संजय मिश्रा सरायकेला:

Advertisements

सरायकेला। उत्पाद अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार उत्पाद दल द्वारा संबंधित नीमडीह थाना पुलिस बल के साथ नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बन्डीह गांव में संचालित अवैध विदेशी शराब विनिर्माणशाला पर संयुक्त उत्पाद छापामारी की गई। जिसमें 50 पेटी ब्लैक टाइगर व्हिस्की ब्रांड और मैकडॉवेल’एस no.1 का कुल लगभग 450 लीटर तैयार अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया।

घटनास्थल से सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुंइयाडीह निवासी दो अभियुक्त दीपक यादव एवं राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। मौके पर 450 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ-साथ दो मोटरसाइकिल भी जप्त की गई। साथी भारी मात्रा में भिन्न-भिन्न ब्रांड के खाली बोतल, ढक्कन, लेबल, कॉर्क और ईएएल आदि बरामद कर आगे की उत्पाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

You missed