Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा से सटे पश्चिम बंगाल के बलियाबेड़ा गांव के कुआँ में डूबकर हुई दो मजदूरों की मौत

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा से सटे पश्चिम बंगाल के बलियाबेड़ा थाना अंतर्गत भामाल गांव में कुआँ पर गिर कर दो मजदूरों की मौत हो गई. दोनों मजदूर कार्तिक मुंडा व वृंदावन मुंडा का घर बरसोल के पारुलिया पंचायत अंतर्गत पाथरघाटा गांव में है. जानकारी के मुताबिक राजमिस्त्री पुलिन मुंडा भमाल में घर का काम पकड़ा है. उसी ने सभी मजदूरों को लेकर भमाल काम करने गया था. गुरुवार सुबह काम के दौरान कुआँ पर सबमर्सिबल का तार निकालने के लिए पहले कार्तिक मुंडा उतरा था. कुछ दूरी तक उतरने के बाद कार्तिक का सिर चकराने पर वह कुआँ के निचे गिर गया. उसको बचाने के लिए दोस्त वृंदावन मुंडा कुआँ में उतरने लगा. लेकिन कुछ दूर उतरने के बाद उसका भी सर चकराने पर कुआं के अंदर गिर गया. देकते ही देकते दोनों कुएं के गहराई में चले गए. यह घटना के बाद दोनों व्यक्तियों के बाकी दोस्तों ने चिल्लाने लगे. बाद में गांव के सारे लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. लेकिन तबतक कुएं में गिरे दोनों व्यक्ति पानी में डूब चुके थे.

Advertisements

इसकी सूचना पाकर पश्चिम बंगाल के बलियाबेड़ा थाना का पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई. दोनों व्यक्तियों को कुआं से उठाने के लिए गांव के कोई व्यक्ति तैयार नहीं था. इसलिए झाड़ग्राम से दमकल की टीम बुलाई गई. दमकल की टीम मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों व्यक्ति कुएं के गहरे पानी में चल गए थे. दमकल की टीम पहुंचने पर काफी कठिनाइयों का सामना करते हुए घंटे में दोनों की शव को बाहर निकला गया. उसके बाद दोनों की शव को पोस्टमार्टम के लिए झाड़ग्राम अस्पताल भेज दिया गया. इधर सुचना पाकर झामुमो नेता शामल मैति, मलय बाड़ी,सुधीर मुंडा, रबिन्द्र मुंडा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली.