Spread the love

पश्चिमी मुसाबनी पंचायत में हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन,ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारियां, कार्यक्रम में मुखिया,बीडीओ सीओ रहे उपस्थित…

घाटशीला (सुनिल साव) : आज भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प भारत हमारा संकल्प विकसित भारत का यह यात्रा पश्चिमी मुसाबनी पंचायत में आयोजित किया गया। जिसमें पश्चिमी मुसाबनी पंचायत के मुखिया श्रीमती बसंती सोरेन के अलावे प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री पुष्कर सिंह मुंडा,

अंचल अधिकारी श्री विजय कुमार महतो ,वार्ड सदस्य ,जेएसएलपीएस के सारे दीदी लोग के अलावे और भी गणमान्य लोगों के साथ यहां के पंचायत वासी का हार्दिक अभिनंदन किया गया ।साथ ही 2047 तक भारत को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किस प्रकार एक विकसित राष्ट्र बनाया जा सकेगा और कैसे हर व्यक्ति की भागीदारी विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभायेगी इस बात को अंचलाधिकारी के द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया।

जिसमें जन धन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कई योजनाओं की जानकारी दी गई और आने वाले समय में 2047 तक हम लोग एक विकसित भारत के सपने को साकार कर पाएंगे,इसके लिए शपथ भी लिया गया ।

Advertisements

You missed