Advertisements
Spread the love

उत्पाद विभाग ने जगन्नाथपुर थाना के सहयोग से किया संयुक्त

छापामारी…

पश्चिमी सिंहभूम ( ए के मिश्र) उपायुक्त के आदेश पर अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा ने जगन्नाथपुर थाना के सहयोग से संयुक्त रूप छापेमारी कर वियर 26 लीटर,विदेशी शराब 36 लीटर शेरा व्हिस्की महुआ देसी शराब 100 लीटर 500 केजी जावा महुआ को जप्त किया है। जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के पवन साव ,बोटा तिरिया, पेसर भोजना तिरिया, ग्राम सोलोपी बुरुसाही खुटिया पदा, तुरली, गुटूसाई में भट्ठी को तोड़ा गया और अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वहीं पवन साहू को फरार बताया जा रहा है।
पश्चिमी सिंहभूम के जिला उपायुक्त अन्नय मितल के आदेश पर उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा ने संवाददाता को बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर लगातार छापामारी अभियान चल रहा है आगे भी जारी रहेगा।

Advertisements

You missed