Advertisements
Spread the love

वाहन दुर्घटना को कमी लाने के उद्देश्य से डीटीओ एवं एमभीआई ने संयुक्त रूप से चलाया वाहन जांच अभियान…

मौसम गुप्ता दुमका: वाहन दुर्घटना को कमी लाने के उद्देश्य से आज सोमवार को जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मोटरयान निरीक्षक दुमका द्वारा संयुक्त रूप से नगर पालिका चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया|इस दौरान 45 वाहन चालकों से मोटर वाहन अधिनियम की धारा बिना हेलमेट -1000, ट्रिपल लोडिंग – 1000 बिना ड्राइविंग लाइसेंस- 5000 बिना पॉल्यूशन – 1000, बिना बीमा – 2000 के वाहनों का ई चालान के माध्यम से दण्ड राशि वसूल की गई एवं आम जनों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित कई बिंदुओं पर मोटरयान निरीक्षक दुमका द्वारा जानकारी दी गई|जिसके तहत ट्रैफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करना तथा ड्राइविंग लाइसेंस हेलमेट आदि का उचित अनुपालन सुनिश्चित करना,गति सीमा का पालन करना,अन्य वाहनों से उचित दूरी बनाए रखना,शराब का सेवन कर वाहन ना चलाना,बिना सीट बेल्ट का वाहन ना चालान आदि अनेक जानकारियां दी गई।

Advertisements

आप गुड समेरिटन कैसे बन सकते हैं

पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की सहायता करें,दुर्घटना स्थल पर पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचित करें, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के साथ भेदभाव ना करें। ऐसा करने से आप गुड समेरिटन बन सकते है|गुड समेरिटन को सरकार द्वारा सरकारी लाभ भी दिया जाता है।जैसे:- प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र तथा जिला और राज्य स्तर पर पुरस्कार उपलब्ध कराया जाता है।
अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी दुमका द्वारा महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गई|

सड़क सुरक्षा एवं वाहन परिचालन के लिए आवश्यक नियम

1- रुकें या गति धीमी करें:- अनियंत्रित वा क्रॉसिंग पर पहले पैदल यात्रियों को सड़क पार करने दें।
सीट बेल्ट बांधे,ताकि आप और आपका परिवार वाहन में सुरक्षित रहे।
यातायात के नियमों और चिन्हों का पालन करें और दुर्घटनाओं से बचें।
गति सीमा का पालन करें एवं अपनी और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
वाहन को दुरुस्त रखें और सड़क पर दुर्घटना से बचे।
वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करें, ताकि ध्यान भंग न हो और दुर्घटना से बचे रहें।
दुपहिया वाहन सवार हेलमेट अवश्य पहने।
वाहन कभी असुरक्षित ढंग से न चलायें: अपनी और अन्य सड़क प्रयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
नम्र रहकर सड़क का इस्तेमाल करें और दूसरों का ध्यान रखें। सड़क पर क्रोध न करें।
शराब और वाहन का मेल सही नहीं:- जिम्मेदार बने, शराब पीकर वाहन न चलायें।

वाहन जांच एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी दुमका एवं मोटरयान निरीक्षक दुमका,सड़क सुरक्षा के सदस्य डॉ मनोज कुमार घोष,मुश्ताक अली,मनोज साह , अरुण सिंह,रमण वर्मा जिला सड़क सुरक्षा कोषांग से मनोज कुमार अमित कुमार एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

You missed