Spread the love

पीएम मोदी द्वारा संसद में लाया गया महिला आरक्षण विधेयक ऐतिहासिक : रश्मि साहू…

सरायकेला। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि साहू ने महिला आरक्षण बिल को महिलाओं के लिए सम्मान बताया है। नए संसद भवन में पहला सत्र शुरू हुआ। जिसमें महिला आरक्षण बिल पेश किया गया। जो पीएम मोदी के ”यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का जो नारा दिया था यह बिल उसे चरितार्थ करता है।

Advertisements
Advertisements

केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को शिक्षा और विकास के लिए हर द्वार को खोला है। महिला आरक्षण बिल लाकर उन्होंने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। यह एक ऐसा निर्णय है जिससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा। नारी शक्ति वंदना अधिनियम के अंतर्गत लोकसभा और राज्यसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फ़ीसदी सीट पर आरक्षण प्रावधान है। इसी 33 फ़ीसदी में से एक तिहाई सीट अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित की जानी है।

रश्मि साहू  ने कहा कि इस प्रकार झारखंड विधानसभा में 81 सीट में से 27 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएगा। मौजूदा समय में लोकसभा में कुल सदस्यों की संख्या 546 है इस वक्त महिला संसद की संख्या 82 है, विधेयक पास होने के बाद लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या 181 हो जाएगी। इस विधेयक के लागू हो जाने से महिलाओं की राजनीतिक और देश की उन्नति में भागीदारी और भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा है कि इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए करोड़ों देशवासियों और अपनी ओर से पीएम मोदी जी का हृदय तल से अभिनंदन करती हूं।

Advertisements

You missed