Advertisements
Spread the love

जिप सदस्य शंभू मंडल ने एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन…

सरायकेला संजय मिश्रा: एनएसएमसी खुदियाडीह चौका के तत्वावधान ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खुदियाडीह फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए और फुटबॉल को किक मार कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से खेला जाना चाहिए।

Advertisements

इससे जीवन में अनुशासन का विकास और लक्ष्य की प्राप्ति होती है। सरायकेला-खरसावां जिला खेल प्रतिभाओं के लिए धनी रहा है। आवश्यकता है कि ऐसी खेल प्रतिभाओं के लिए उचित मंच उपलब्ध कराया जाए। ताकि जिले सहित खेल प्रतिभाओं की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो सके।

मौके पर कालीपद सरदार, विनोद मंडल, करम चांद सोरेन, काली चरण किस्कू, कालीपद सिंह सरदार सहित आयोजक कमेटी के अनिल बास्के, सुदामा मांझी, विष्णु मांझी, डोमन बास्के, बिरसा बास्के, श्यामल सोरेन, सुखलाल बास्के एवं दुबराज सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बताया गया कि एकदिवसीय उक्त फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें में भाग ले रही है।