Advertisements

शाम को घूम घूम कर जरूरतमंदों के बीच कंबल बांट रहे हैं जिप सदस्य शंभू मंडल, 1001 का है टारगेट…
सरायकेला : संजय मिश्रा ।
Advertisements

जरूरतमंदों की सहायता और सेवा के लिए सदेव कार्य कर रहे जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि खूंटी लोकसभा क्षेत्र सह ग्रामीण फुटबॉल अकादमी प्रमुख शंभू मंडल प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीत ऋतु के आगमन के साथ ही जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर रहे हैं। इसे लेकर शंभू मंडल प्रत्येक शाम क्षेत्र का भ्रमण करते हुए जरूरतमंदों को कंबल प्रदान कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने कहा कि स्वयं के प्रयास से कुल 1001 जरूरतमंदों को कंबल प्रदान करने का लक्ष्य है। जिसका एकमात्र उद्देश्य है कि ठंड के कारण किसी भी जरूरतमंद गरीब को कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े।

