
अंजनेय इस्पात कंपनी के स्टोर रूम से चोरी का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार-तांबा-पीतल और वाहन बरामद

रिपोर्ट गाम्हरिया संवाददाता -जगबंधु महतो
गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित अंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किए गए सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार वादी गौरव राज सिंह के आवेदन के आधार पर 12 मार्च 2026 को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि 11-12 मार्च की मध्यरात्रि में कंपनी के स्टोर रूम का ताला तोड़कर तांबे के दो बाल्टीनुमा ट्यूयर और पीतल के चार ब्रास बुश चोरी कर लिए गए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी रामचन्द्र रजक के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने छह आरोपियों बजरंग कुमार महतो, लखन महतो, विशाल लोहार, आकाश गोराई, गौतम कुमार और आसिफ अली को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद किया गया।
बरामद हुए सामान का विवरण
करीब 48 किलोग्राम तांबे के दो कॉपर ट्यूयर
लगभग 66 किलोग्राम के चार ब्रास बुश
घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन (JH05AL-1211)
गम्हरिया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस की सक्रियता से न केवल चोरी का सामान बरामद हुआ, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा भी मजबूत हुआ है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Related posts:

