![](https://vananchal24tvlive.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210605-WA0008-1024x462.jpg)
जमशेदपुर ब्यूरो : उलीडीह थाना अंतर्गत खनका निवासी और आभूषण कारोबारी अजय वर्मा पर गोली मार कर घायल करने मामले का खुलासा एसएसपी एम तमिल ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर शुक्रवार शाम किया। इस मामले में पुलिस ने अनीश कुमार थापा उर्फ राजा थापा और उसके एक साथी अभिनंदन साव को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए एक देसी कट्टा, एक स्कूटी, एक मोबाईल और एक हेलमेट पुलिस ने बरामद कर लिया है। जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि जांच के दौरान जानकारी मिली राजा के घर पर अजय कुमार वर्मा का आना- जाना था। उसकी बहन के साथ उसका अनैतिक संबंध था। राजा थापा द्वारा कई बार इसको लेकर विरोध भी जताया गया था। लेकिन अजय वर्मा नहीं माना और उसका आना जाना लगा रहा। इसी आवेश में आकर राजा थापा ने घटना को अंजाम दिया। बता दें कि गुरुवार की शाम अजय वर्मा पर गुरुवार शाम को फायरिंग की गई थी। इस घटना में वह बाल-बाल बचे और फिलहाल उनका इलाज किया जमशेदपुर मेन अस्पताल में चल रहा है।
Related posts:
![](https://vananchal24tvlive.com/wp-content/uploads/2021/11/WhatsApp-Image-2021-11-18-at-10.37.19-AM.jpeg)