Advertisements
Spread the love

ऊं सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हंसाऊड़ी पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा की पत्नी मालती गिलुवा ने किये; माता के दरबार में मत्था टेक राज्य के खुशहाली की कामना की…

सरायकेला संजय मिश्रा । नवरात्र के षष्ठी तिथि को ऊं सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी हंसाउड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि झारखंड भाजपा के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा की पत्नी मालती गिलुवा एवं भाजपा नेता सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

Advertisements
Advertisements

मौके पर मालती गिलुवा ने कहे कि त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान है, जो हमें जोड़ने का काम करती है. पर्व त्योहार के जरिए हमारी पीढ़ी को काफी कुछ सीखने और समझने का मौका मिलता है. दुर्गा पूजा में मां शक्ति की पूजा की जाती है और शक्ति से ही सृष्टि का संचार हुआ है.

मनोज चौधरी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने त्योहार को लेकर एक संदेश दिया है, जिसके पीछे एक ही कारण है कि त्योहार का उत्सव के बिना जीवन जीना मुश्किल है, क्योंकि इस तरह के पर्व जीवन में उमंग भरने का काम करते हैं. यह शक्ति उपासना का पर्व है, जो जन-जन को जोड़ने का काम करती है. साथ ही जन-जन को जोड़ते हुए झारखंड राज्य और भारत को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए शांति, एकता और सद्भावना के साथ त्योहार मनाए.

उन्होंने समस्त देशवासियों को दुर्गापूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीरज पटनायक, पोल्टु ज्योतिषी, बीजू दत्ता, अविनाश कवि, मिकु पति, चिकी पति, रुपेश मिश्रा, विक्की सामल, आवास सामल, पिंटू त्रिपाठी, रिशु त्रिपाठी एवं कुणाल साहू मुख्य रूप से मौजूद रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज बिहार बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे आठ वर्षीय जीत के इलाज के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार