Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां(विकास कुमार)झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने आज सरायकेला जिला के दौरे के क्रम में घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रायजामा, कँदराकुटी, अरहँगा, ईचाडीह, सुलाईडीह, जनालाम, बारीडीह आदि गांव के ग्रामीणों के साथ जनता दरबार किया गया और आम लोगों की समस्या से रूबरू हुए | इस दौरान कोविड गाडलाइन का पालन करते हुए लोगों को जमीन पर गोल घेरों की मार्किन्ग करते हुए बैठाया गया |
जनता दरबार में ग्रामीणों ने गोमियाडीह, कुबासल, ईचाडीह, सुलाईडीह, कुचाई, खरसांवां,आदि गांव में जाने के लिए सड़को की खराब हालत और पुल नहीं होने की समस्या के बारे में जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों ने चिकित्सा एवं शिक्षा की व्यवस्थाएं गांव में नहीं होकर दूर स्थित स्थानो पर होने, पेयजल एवं कृषि के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने, चेक डैम एवं चापाकल की मांग, मोबाइल नेटवर्क नहीं होने, आदि समस्याओं से पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा को अवगत कराया गया | इन समस्याओं का समाधान संबंधित विभागो से समन्वय कर शीघ्र करने का उन्होंने आश्वासन दिया। वहीं सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड नीरज सिन्हा द्वारा आम ग्रामीणों के बीच साडी, धोती, कॉपी एवं कलम का वितरण किया गया और विभिन्न फुटबौल टीमो को पूरे टीमो के लिए जर्सी, पैन्ट, फुटबॉल आदि दिए गए |

Advertisements

पुलिस महानिदेशक द्वारा घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थापित पुलिस कैम्प की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए |
इन दौरान अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा, मुरारी लाल मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस उपमहानिरीक्षक, सी०आर०पी०एफ० बनर्जी, पुलिस अधीक्षक, सरायकेला मो० अर्शी, आदि वरीय पदाधिकारीगण मौजूद रहे | इसके बाद पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा द्वारा चाइबासा में सभी वरीय पदाधिकारियो के अलावा पुलिस उपमहानिरीक्षक, कोल्हान राजीव रँजन, उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम अजय लिण्डा, तथा केन्द्रीय बलो के वरीय पदाधिकारियो के साथ सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था के संबंध मे समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए |