

सरायकेला-खरसावां ( विकास कुमार)- कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज हेतु उपायुक्त सरायकेला खरसावां अरवा राजकमल के पहल पर आज राम कृष्णा फॉर्जिन लिमिटेड, आदित्यपुर कंपनी ने जिला स्वास्थ्य विभाग को 30 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया। उपायुक्त अरवा राजकमल ने कोरोना मरीजों के इलाज हेतु ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए राम कृष्णा फॉर्जिन लिमिटेड कंपनी को साधुवाद दिया। उपायुक्त ने कहा कि उक्त ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग आवश्यकतानुसार विभिन्न अस्पताल में भेज़ कर संक्रमित मरीजों के इलाज में किया जायेगा। मालूम हो कि इस कोरोना काल में मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन की किल्लत सामने आ रही थी। जिससे इलाज में बाधा उत्पन्न हो रही थी। ऐसे में उपायुक्त ने जिले अंतर्गत कंपनियों व संस्थाओं को अपने सीएसआर फंड से सहयोग के रूप में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने का आह्वान किया था। ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज अच्छे से हो सके और ऑक्सीजन की कमी ना हो। इसी आह्वान के तहत कई कंपनियां सहयोग के लिए आगे आ रही है तथा अपने सीएसआर फंड से ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां समेत कई सामग्री उपलब्ध करा रही ह


