Advertisements
Spread the love

घाघरा–गुमला/झारखंड-ब्यूरो – गुमला जिला में जहाँ कोरोना से मौत ने तबाही मचा रखा है वही
अपराधिक हो या नक्सली बारदात का पारा सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ है । अपराधियों का हौसला बुलंद है जिस कारण पुलिस का खौफ मिट गया है । पुलिस अपराधियों पर नकेल कसा में नाकामयाब है । मामला घाघरा थाना क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय मसरिया डैम के समीप एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने अहले सुबह गोली मार कर हत्या कर दिया है। हत्या की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। घटना स्थल पर थाना प्रभारी आकाश पांडेय व सब इंस्पेक्टर कौशलेंद्र कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है।
वही ग्रामीणों ने बताया कि मछली मारने के लिए डैम में मछुआरा पहुंचे थे। तभी डेम पर गोली चलने की आवाज आई। वहां एक युवक का शव पड़ा हुआ था। इसकी जनकारी जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई।
एस डी पी ओ मनीष चन्द्र लाल ने बताया कि युवक को गोली मारकर हत्या किया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।वही युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में किया गया है। हत्या से जुड़ी सभी मामले की छानबीन पुलिस कर रहे हैं।

Advertisements

घटना स्थल से मृतक का समान बरामद :

वही घटनास्थल से पर्स और आधार कार्ड भी मिला है।
अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने युवक के पर्स को निकालकर डैम के तरफ फेंक दिया गया था। जहां पर एक आधार कार्ड कुछ नगद और कुछ कागजात भी बिखरे पड़े थे। आधार कार्ड में अनुज कुमार यादव लातेहार जिले के छिपादोहर स्थित हेहेगड़ा निवासी बताया जा रहा है ।

You missed