Spread the love

सरायकेला-खरसावां ( विकास कुमार) “यास” चक्रवात का सरायकेला जिले में कल से दो दिनों तक भीषम प्रभाव रहने की आशंका के बीच पुलिस प्रशासन की टीम तैयारियों में जुट काफी सक्रिय हो गई है। इसी के मद्देनजर एसपी मोहम्मद अर्शी में पुलिस पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर चक्रवात के खतरे से निपटने को लेकर रणनीति बनाई।

Advertisements
Advertisements

साथ ही इस मौके पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आदित्यपुर के साल बागान, राम मड़ैया बस्ती इत्यादि ऐसे क्षेत्रों का भ्रमण किया गया जहां चक्रवात का असर ज्यादा हो सकता है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी लोगों को चक्रवात के खतरे को लेकर सावधान किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लोगों से अगले दो दिन तक घर से जब तक अति आवश्यक ना हो, नहीं निकलने की अपील की गई। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों में दूध, बिस्कुट तथा पैकेड भी बांटा गया।

आगामी दो दिनों के दौरान यदि किसी को भोजन अथवा दवा इत्यादि की आवश्यकता पड़ती है या कोई भी अन्य असुविधा होती है तो उनसे सरायकेला-खरसावां पुलिस के कंट्रोल रूम के नंबर 9798302485/9798302486 अथवा डायल 100 पर कॉल करने की अपील की गई।

You missed