Spread the love
2 सप्ताह से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य बंद….

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत कोलाबीरा में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण स्थल पर कार्य कर रहे मुर्शिदाबाद के एक राज मिस्त्री एक स्थानीय महिला मजदूर को भगा ले गया है । स्थानीय लोगों ने उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के पेटी कांट्रेक्टर शब्बीर से महिला मजदूर को सकुशल वापसी की मांग करते हुए काम बंद करा दिया है । लगभग 2 सप्ताह से अधिक दिनों तक कार्य बंद है। इस संबंध में सरायकेला थाना को महिला के पति द्वारा लिखित सूचना दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि महिला की सकुशल वापसी किया जाए। कार्य निर्माण प्रारंभ के समय ही स्थानीय लोगों ने पेटी कांट्रेक्टर को बाहरी राज मिस्त्री से काम कराने के लिए मना किया था। परंतु वह नहीं माना। बताया जा रहा है कि उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अंतिम चरण पर है।थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने इस संबंध में बताया कि इस मामले को लेकर शिकायत किया गया है। गायब महिला मजदूर के पति ने आकर थाना में इसकी सूचना दी है। सूचना के पूरी मामले की जांच की जा रही है। तथा महिला की सकुशल बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

शंभुमडल भाजपा नेता

भाजपा नेता शंभु मंडल ने कहा है कि पुलिस प्रशासन पूरी मामले की जांच करते हुए उचित कार्रवाई करें। पेटी कांट्रेक्टर शब्बीर पर दबाव बनाते हुए महिला की सकुशल वापसी के लिए प्रयास किया जाए।

Advertisements

You missed