Advertisements
Spread the love
राजनागर उरांव टोला के किसान मोटका कुजूर ने दो एकड़ जमीन पर सब्जी की खेती की है।

सरायकेला ( संजय मिश्रा) : कोरोना महामारी के चलते राज्य में लगे लॉकडाउन के कारण आम लोगों के रोजी-रोटी पर बहुत असर पड़ रहा है। एक ओर करोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही वहीं इसके चलते दिन-ब-दिन सरकार द्वारा बढ़ाए जा रहे लॉकडाउन से जनता की हालत पतली होती जा रही है। एक तो महामारी का भय दूसरी तरफ पेट की चिंता लोगों को सता रही है। लोकडाउन के चलते राज्य में सभी जगह ग्रामीण हाट व बाजार बंद पड़ी हैं। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्र में सब्जी उगाने वाले किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। हाट बाजार बंद होने से किसान सब्जियां बेच नहीं पा रहे हैं। आलम तो यह है कि कई किसानों की सब्जियां पौधों में ही सड़ रहे हैं। राजनागर उरांव टोला के किसान मोटका कुजूर ने दो एकड़ जमीन पर सब्जी की खेती की है। मोटका ने बैंगन, भिंडी, करेला, तरबूज, कोंहड़ा, नेनुआ आदि कई अन्य सब्जियों की खेती की है। मोटका बताते हैं कि हाट बाजार बंद होने के कारण सब्जियां बेच नहीं पा रहे हैं। आखिर कहां बेचेंगे। तैयार हुआ बैंगन पौधे में ही पीले पड़ने लगे हैं। तरबूज भी बारिश के कारण फट रहे हैं। छिटपुट कुछ देर के लिए सब्जी हाट लगती है। इसमें कितना उपज बेचेंगे। जितना का सब्जी तोड़वाने में खर्चा होता है उतना तो आमदनी ही नहीं आ रहा है। जिसके कारण भिंडी भी मेरा खेत में बर्बाद हो गया। इस बार तो लगता है कि बीज का खर्चा भी नहीं निकलेगा। मोटका बताते हैं कि वे बिना किसी सरकारी मदद से खेती कर रहे हैं। सालाना एक लाख तक आमदनी करते हैं। बीज-खाद से लेकर लेबर का रेट भी बढ़ गया है। ऊपर से बाजार बंद है। उपज बेच नहीं पा रहे। प्राकृतिक नुकसान भी सहना पड़ रहा है। मार्केटिंग न होने से मुझ जैसे न जाने कितनों का यही हाल है। कोरोना से किसान वर्ग को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। सरकार किसानों के हित में कुछ सोचे। नुकसान का भरपाई कैसे करेंगे। बहुत घाटा उठाना पड़ रहा है। अगली फसल उगाने के लिए सोचना पड़ रहा है। सरकार किसानों को आर्थिक मदद करे।

You missed

दुमका : कोयले के डंपिंग से नदी के पानी का रंग हुआ काला, सुध लेने वाले बेखबर…

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

सरायकेला : पीएचडी कार्यालय में जल सहिया से ऑडिट के नाम पर पैसे की उगाई…