Spread the love

नीमडीह थाना में शांति समिति की बैठक,-ईद-सरहुल-रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट

Advertisements
Advertisements

चांडिल अनुमंडल के नीमडीह थाना परिसर में रविवार को आगामी त्योहार ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस निरीक्षक एवं अंचलाधिकारी की उपस्थिति में क्षेत्र के मुखिया, ग्राम प्रधान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शांति समिति और अखाड़ा समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही पर्व-त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही गई।अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। जुलूस मार्ग, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया और कहा कि क्षेत्र में सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएंगे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है, ताकि क्षेत्र में त्योहार का माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहे।