Advertisements
Spread the love

सरायकेला -खरसवाॅ (ब्यूरो ) : जिले के आर आई टी क्षेत्र अंतर्गत काशीडीह तालाब किनारे शुक्रवार सुबह एक 33 वर्षीय विवाहित महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है, बताया जाता है कि महिला की हत्या चाकू घोंप की गई है, और महिला के साथ उसकी 7 वर्षीय बेटी भी तालाब किनारे बरामद की गई है, जिसकी हालत गंभीर है।

Advertisements

मृत महिला की पहचान पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी की रहने वाली 33 वर्षीय जूली टुडू के रूप में की गई है ,जो काशीडीह के पास किराए के मकान में अपनी बेटी के साथ रहती थी और मजदूरी किया करती थी , प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का पति मंगल मार्डी काम के सिलसिले में बाहर रहता है, घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार का काशीडीह तालाब किनारे शुक्रवार सुबह तकरीबन 8:30 बजे स्थानीय लोगों ने एक महिला के शव को देखा, जिसके पास ही एक बच्ची भी पड़ी थी, इधर स्थानीय लोगों ने फौरन आर आई टी को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल 7 वर्षीय बेटी को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार मृतका कुछ दिन पूर्व ही क्षेत्र में रहने आई थी, जिसे कई लोग नहीं पहचानते हैं, वही हत्या के कारणों का स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका है ,जबकि पुलिस मृतका के परिजनों को सूचित कर हत्याकांड से जुड़ी गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जुटी है।

You missed