Advertisements
Spread the love

 

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)

Advertisements

विश्व आद्रभूमि दिवस के उपलक्ष्य में पक्षी अभयारण्य केन्द्र उधवा में वन प्रमंडल साहिबगंज ओर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वावधान में आद्र भूमि संरक्षण के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजमहल लोकसभा सासंद विजय कुमार हांसदा, राजमहल विधानसभा विधायक अनंत ओझा ओर वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान राजमहल सांसद विजय हांसदा ने कहा कि परितंत्र सेवाओं में जल शोधन, भूजल पनुर्भरण, आंधी से बचाव, बाढ़ नियंत्रण आदि बेहद प्रमुख हैं। साथ ही जलवायु परिवर्तन को कम करने और पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने में आद्र भूमि की भूमिका अहम होती है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि केवल प्रशासन एवं सरकार की जिम्मेदारी नहीं है की आद्र भूमि को बचाया जाए। बल्कि हर व्यक्ति अपने स्तर से प्रयास करे तो निश्चय ही आद्र भूमि संरक्षण किया जा सकता है।

वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी ने कहा कि वेटलैंड एवं नेचर थीम पर प्रशासन एवं आम जनता के सहभागिता से आद्र भूमि संरक्षण हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 70% जीव जंतु आद्र भूमि को सपोर्ट करते हैं ,जो पर्यावरण की दृष्टि से बेहद आवश्यक है ।साथ ही पक्षी अभयारण्य केन्द्र पतौडा झील के लिए विषेश हैं।यहां साइकलिंग पाथ एवं वन कुटीर बनाया जा रहा है ।जिससे यहां आने वाले सभी पर्यटको को विश्व स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पर्यटकों को जीभ में आने वाले पक्षियों को देखने हेतु बायनाकूलर आदि की सुविधा दी जाएगी ।इस पक्षी अभयारण्य में बहुत सारे शेड्यूल वन प्रजाति के पक्षी विदेशों से माइग्रेट कर हर साल आते हैं। उन पक्षियों को देखने के लिए तथा पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से वन प्रमंडल विभाग ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है ।

इस क्रम में पक्षी अभयारण्य केन्द्र पतौडा झील में पेवर्स ब्लॉक पथ का निर्माण, ट्राई साइकल ट्रैक का निर्माण ओर तीन वन कुटीर का निर्माण का शिलान्यास किया गया। साथ ही अतिथियों द्वारा कोतवाली परिसर में पौधारोपण किया गया ।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?