Spread the love

राँची पुरुलिया पथ   5 घंटा रहा जाम , ऐतिहासिक नवमीडोल मेला में हुआ दर्दनाक घटना

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar Pramanik……✍️

नामकुम (राँची)। टाटीसिलवे स्थित ऐतिहासिक डोल मेला के दौरान शनिवार शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार वेगेनार कार (संख्या JH-05CP-4627) अनियंत्रित होकर मेला परिसर में घुस गई और कई लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। इस दर्दनाक हादसे में रीमा कुमारी 28 वर्ष , पिता प्रमोद राम तथा भोला शर्मा 50 वर्षकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में आयुष कुमार (5 वर्ष) का पैर फ्रैक्चर, अंशिका कुमारी (7 वर्ष) घायल, तारा देवी (38 वर्ष) के कमर में गंभीर चोट, लखन मंडल (45 वर्ष) — पेशा खिलौना विक्रेता, निवासी राजमहल (साहेबगंज) — के पैर में गंभीर चोट तथा पप्पू साहू (32 वर्ष), निवासी बोकारो स्टील सिटी, थाना जरिडीह, ग्राम-पोस्ट आराजू का पैर फ्रैक्चर शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों एवं मृतक परिजनों ने दोनों शवों को टाटीसिलवे बैंक मोड़ के समीप रखकर राँची-पुरुलिया मुख्य पथ को जाम कर दिया। करीब पाँच घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों ने मृतक परिवारों को उचित मुआवजा तथा दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।  डीएसपी अमर कुमार पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार, अंचलाधिकारी कमल किशोर सिंह, अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार, टाटीसिलवे थाना प्रभारी हंसे उरांव, खरसीदाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने परिजनों एवं ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की अनुमति दी। इसके पश्चात दोनों शवों को राँची स्थित रिम्स अस्पताल भेज दिया गया। अंचलाधिकारी द्वारा सरकारी प्रावधानों के तहत मृतक परिवारों को अंतिम संस्कार हेतु सहयोग राशि प्रदान की गई। इस दौरान खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया ये हिट एंड रन का मामला है दो न लोगों का घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गया ।  दोषी व्यक्तिओं पर विधिसम्मत कारवाई किया जाएगा चालक  के लापरवाही के वजह से घटना हुई है  । उस घटना में जो भी लोग घायल हुए हैं उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज कराया जाएगा ।  घटना के समय एवं उसके बाद क्षेत्र में टाटी मुखिया कृष्णा पाहान, समाजसेवी अजित महतो, अर्चना मिश्रा, अरविंद लोहरा, माधुरी देवी, रमेश कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद 11 बजकर 32 मिनट रात्रि में  सड़क जाम हटा लिया गया और यातायात सामान्य हो गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

You missed

जमशेदपुर : सरे आम सर पर है यमराज खड़े, ज़िन्दगी है मौत के सारे में …