
घाटशीला (दीपक नाग ) विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मंडल *अध्यक्ष राहुल पांडेय के नेतृत्व में मां रंकणी मंदिर घाटशिला में फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधा लगाया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय जी ने कहा* मनुष्य का जीवन पूरी प्रकृति पर निर्भर है पर्यावरण असंतुलन आज विश्व की सबसे गंभीर समस्या है पर्यावरण का संरक्षण करना सभी मानव जाति का कर्तव्य है । हम सभी छोटे छोटे प्रयासों से पर्यावरण के प्रति अहम योगदान दे सकते हैं!
मौके पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष राहुल पाण्डेय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माला दे,उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, जिला आईटी सेल प्रभारी सुजन मन्ना, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, सुभाष बनर्जी, मंडल ,सुखेंन दास, मंटू प्रजापति, दारा सिंह, मनदीप सिंह काका, सुमित रावाणी, प्रीतम कुमार, किशोर सीट, आलोक दे, स्वागता चक्रवर्ती एवं भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
