Advertisements
Spread the love

हेसल मोड़ पर बारिश से 100 मीटर सड़क जलमग्न, बाइक सवार गिरे, प्रशासन देर से जागा

Advertisements

✍️  Arjun Kumar Pramanik

रांची/अनगड़ा । अनगड़ा प्रखंड के हेसल पंचायत के हेसल मोड़ पर बारिश के बाद रांची–पुरुलिया मुख्य मार्ग 50 से 100 मीटर तक पानी में डूब गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पथ निर्माण में हो रही देरी और निर्माण एजेंसी की लापरवाही से यह समस्या खड़ी हुई है। नई बनी नाली का आउटलेट सड़क से ऊँचा है, जबकि सड़क नीची, जिससे पानी निकासी नहीं हो पा रहा। दिनभर राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बाइक सवार फिसलकर गिर पड़े।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों को पहले ही समस्या से अवगत कराया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शाम होते-होते अनगड़ा पुलिस प्रशासन ने जेसीबी मशीन से पानी निकासी का अस्थायी रास्ता बनाया, तब जाकर लोगों को राहत मिली। लेकिन सवाल बरकरार है—क्या बरसात के मौसम में भी विकास कार्य इसी तरह लोगों की मुश्किलें बढ़ाते रहेंगे?