Advertisements
Spread the love

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 में 144 परीक्षार्थी हुए शामिल…

सरायकेला संजय मिश्रा: झारखंड अधिविध परिषद रांची के तत्वावधान राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 का आयोजन किया गया। सरायकेला के राजकीय कन्या उत्क्रमित उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र में आयोजित जिला स्तरीय परीक्षा में कुल नामित 161 परीक्षार्थियों में से 144 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

Advertisements

जबकि 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हुई है।