Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

धूमधाम से मना 26 वी वाहिनी एस.एस.बी का 18 वां स्थापना दिवस…

अनगड़ा ।(अर्जुन कुमार) । नक्सल विरोधी अभियानों में तैनात 26 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अंगड़ा रांची ने धूमधाम से अपना 18 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया । कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्य अतिथि 26 वी वाहिनी के कमांडेंट श्री एस. डी. शेरखाने, ने वाहिनी के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया तथा पिछले 1 साल में वाहिनी की उपलब्धियों जैसे अवैध अफीम की खेती को नष्ट करना, वांछित नक्सलियों की गिरफ्तारी, अवैध हथियार की जबती आदि व जवानों के वेलफेयर के लिए किए गए विकास कार्यों जैसे शिवाजी हाउस, महाराणा प्रताप जवान एनक्लेव, अधीनस्थ अधिकारी मैस, मनोरंजन हाल, वेट कैंटीन तथा अन्य उपलब्धियां से अवगत कराया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

श्री एस. डी. शेरखाने, द्वारा अगले वर्ष में वाहिनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। इस उपलक्ष में वाहिनी द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जिनमें फुटबॉल, वॉलीबॉल, शतरंज, कैरम बोर्ड, शॉट फुट, व बैडमिंटन जैसी खेल प्रतियोगिता तथा बल कौशल से संबंधित युद्ध क्षमता दौड़ का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में असम का प्रसिद्ध बिहू डांस तथा झारखंड का प्रसिद्ध नागपुरी डांस पर लोग झूमते नजर आए। बच्चों के लिए विशेष तौर पर स्पून मार्बल रेस तथा जलेबी दौड़ का प्रावधान रखा गया था। जवानों की फैमिली के लिए कई प्रकार के मनोरंजन खेलों का आयोजन किया गया जिनमें कपल ब्लाइंड बॉल गेम तथा म्यूजिकल चेयर जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।

समारोह में उपस्थित सभी फैमिली तथा जवानों ने सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट श्री एस. डी. शेरखाने, द्वारा पिछले 1 वर्ष में वाहिनी के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों व कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष में हुई विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर वाहिनी के अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा उनके परिवार मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed