Spread the love

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के दूसरे चरण का पहला कार्यक्रम जोनबनी पंचायत में आयोजित।मंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल।

Advertisements

राजनगर -प्रखंड के जोनबनी पंचायत  झलक मैदान में आपकी योजना- आपकी सरकार – आपके द्वार दूसरे चरण का पहला कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हो गया।वहीं झलक मैदान में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके  द्वार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के परिवहन सह आदिवासी कल्याण मंत्री चम्पई सोरेन भी शामिल हुए।वहीं विशिष्ट अतिथियों में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई,जिला परिषद सुलेखा हांसदा, प्रखंड प्रमुख ओलिभ ग्रेस कुल्लू, उप प्रमुख सुमना देवी,प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह, अंचलाधिकारी धनंजय कुमार,बीपीओ मनोज तियु,पंचायती राज्य पदाधिकारी गणेश चंद्र पड़िहारी,प्रखंड समन्वयक सावन सोय,मुखिया नमिता सोरेन,आदि उपस्थित थे।इसी दौरान मंत्री चम्पई सोरेन ने झारखंड सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।वहीं उन्होंने कहा झारखंड की हेमंत सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुचाने का प्रयास कर रही है।उन्होंने ईचा डैम के बारे सम्बोधित करते हुए कहा कि डैम बनेगा लेकिन कोई गांव नही डूबेगा।बल्कि सिंचाई के लिए इस प्रखंड 21 पंचायतों तक पानी पहुचेगा।और कभी कोई खेत पानी के अभाव में सूखेगा नही।उन्होंने कहा राजनगर में डिग्री कॉलेज की व्यवस्था और मॉडल स्कुल की व्यवस्था करने जा रही है।जिसमे निजी स्कूलों के तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
वहीं जोनबनी पंचायत के झलक मैदान में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने में जोनबनी पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया नमिता सोरेन,पंचायत सचिव हरेराम महतो, उपमुखिया सोमबरी उरांव, हिमेश दास, रामेश्वर उरांव, ग्रिस संकर सिंहदेव, विवेक कालिंदी,सोमाय मुर्मू, लखिन्द्र सरदार, कृष्णा कुजूर, सिंघराय हेम्ब्रम, असित सरदार, भोलानाथ मुंडा,बूढ़ेश्वर सोरेन ,भोलानाथ मार्डी,आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You missed