Advertisements
Spread the love

26 वर्षीय युवक का ट्रेन के चपेट में आने से हुई मौत…

 

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह थाना अंतर्गत चांडिल मुरी रेलखंड के एदेलडीह रेलवे लाइन पर शनिवार को एक 26 वर्षीय युवक का लाश बरामद किया गया। मृतक की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के खखरो निवासी मंटू महतो के रूप में कि गई। एदेलडीह रेलवे लाइन पर पोल संख्या 317,/9 पर एक युवक की लाश की सुचना पर तिरूलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार दलवल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व लाश का पंचनामा कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की देर रात का बताया जा रहा है। रात को किसी मालवाहक रेल के चपेट में आने से उसकी मृत्यु होने का कयास लगाया जा रहा है। पुलिस आत्महत्या का अंदेशा लगा रही है। फिलहाल घटना के संबंध में कोई पुलिस पदाधिकारी कुछ बताने से बचते रहे। परिजन भी मुह खोलने को तैयार नहीं है। मंटू महतो की रेलवे लाइन पर लाश मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। अगर आत्म हत्या है , तो आत्महत्या का आखीर कारण क्या है। अगर दुर्घटना है तो आधीरात को सुनसान जगह पर रेलवे लाइन पर क्या करने गया था। इस गुत्थी का हल अभी तक किसी के पास नहीं है। पुलिस की मानना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही इस विषय पर राज हट सकता है।

ऐसे तो प्रथमदृष्टया मामला आत्म हत्या का बताया जा रहा है। मामला का उद्भेदन नहीं होने तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक हर पहलू पर जांच कर रही है। वहीं स्थानीय मुखिया अभिराम हेम्ब्रम ने बताया कि लाश का पहचान किया गया,जो चीमटीया पंचायत के खोखरो गांव का है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन से पुलिस द्वारा लाश बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जानकारी लिया जा रहा है। अभी तक मामला स्पष्ट नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे तो लोग इसे आत्म हत्या बता रहे हैं।

अभिराम हेम्ब्रम, मुखिया चीमटीया पंचायत

You missed

दुमका : कोयले के डंपिंग से नदी के पानी का रंग हुआ काला, सुध लेने वाले बेखबर…

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

सरायकेला : पीएचडी कार्यालय में जल सहिया से ऑडिट के नाम पर पैसे की उगाई…