Advertisements
Spread the love

नेशनल चैंपियनशिप के लिए झारखंड के 33 बालक एवं बालिका की टीम कर्नाटक के लिए रवाना; टीम में जिले के दो खिलाड़ी…

संजय मिश्रा सरायकेला:

Advertisements

सरायकेला। कर्नाटक में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय साइकिलिंग चैम्पियनशिप में शामिल होने के लिए झारखंड राज्य की 33 बालक-बालिकाओं की टीम कर्नाटक के लिए रवाना हुई। सरायकेला-खरसावां जिला के दो खिलाड़ी को झारखंड टीम में शामिल किया गया है। जिले से सीनियर वर्ग में सुंदर मुर्मू और सब जूनियर वर्ग में मुकेश केवट शामिल है।

सरायकेला-खरसावां जिला साइकिलिंग संघ के महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि सरायकेला-खरसावां जिला के बच्चों ने एक इतिहास रचा है। जो असंभव वाली बात थी जिसे आज बच्चों ने कर दिखाया है। क्योंकि सरकार की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं होने के बावजूद भी बच्चों ने यह कारनामा करके दिखाया है।

यह हमारे जिला के लिए एक गर्व की बात है। अगर हमारे जिला के अधिकारी इस ओर ध्यान दें तो हो सकता है कि आज दो बच्चे नेशनल के लिए चयनित हुए हैं कल आने वाला दिन में हो सकता है कि 20 बच्चे चयनित हो सकते हैं।

और झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला के DSA के सचिव मोहम्मद दिलदार अंसारी, साइकिलिंग संघ के महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष निरंजन महतो, खेल पदाधिकारी अमित कुमार, विष्णु उरांव, ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो ने खिलाड़ी को बधाई दी है।

You missed