Advertisements
Spread the love

फ्लिटगार्ड कंपनी परिसर में निकला 5 फीट लंबा बैंडेड करैत; स्नेक कैचर राजा बारीक ने किया रेस्क्यू…

 

सरायकेला: संजय मिश्रा । मौसम परिवर्तन के साथ क्षेत्र में बढ़ रहे प्रतिदिन सांपों के प्रभाव के क्रम में कोलाबीरा स्थित फ्लिटगार्ड कंपनी परिसर में एक 5 फीट लंबा बेहद ही जहरीला बैंडेड करैत सांप निकल आया। जिसके बाद कंपनी परिसर में दहशत का माहौल रहा। इसके बाद इसकी सूचना सरायकेला के स्नेक कैचर राजा बारीक को दी।

Advertisements

मौके पर पहुंचे राजा बारीक ने सांप की पहचान काफी जहरीला बैंडेड करैत के रूप में करते हुए उसका रेस्क्यू किया। साथ ही उपस्थित लोगों को सांपों से सुरक्षित एवं सतर्क रहने की सलाह दी। और अनावश्यक रूप से सांपों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने की सलाह भी दी। जिसके बाद उन्होंने रेस्क्यू किए गए सांप को समीप के जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ा।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित