Advertisements
Spread the love

रंगामाटिया गांव में निकला 8 फीट लंबा अजगर; हुआ रेस्क्यू…

संजय मिश्रा सरायकेला:

Advertisements

सरायकेला। सोमवार की देर रात रंगमाटिया गांव में एक 8 फीट लंबा विशाल अजगर का सांप निकला। जिसे देखते ही लोगों में दहशत छा गया। उत्सुकतावश उक्त अजगर के सांप को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी।

इसके बाद ग्रामीणों ने स्नेक कैचर राजा बारीक को इसकी सूचना दी। देर रात रंगामाटिया गांव पहुंचे स्नेक कैचर राजा बारीक ने काफी मशक्कत के बाद बेहद ही सुरक्षित तरीके से उक्त 8 फीट लंबे विशाल अजगर सांप को रेस्क्यू किया। जिसके बाद राजा बारीक ने रेस्क्यू किये अजगर सांप को ले जाकर जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।

राजा बारीक ने बताया कि रेस्क्यू किया गया 8 फीट लंबाई का विशाल अजगर सांप छोटे-छोटे जानवरों के लिए खतरनाक साबित हो सकता था। साथ ही इसके चपेट में आने वाले लोगों के लिए भी यह खतरा साबित हो सकता था। उन्होंने लोगों को इससे सुरक्षित और सदैव सतर्क रहने की सलाह दी।