Advertisements
Spread the love

केसीसी के नाम पर कैनरा बैंक में 80 हजार का हुआ फर्जीवाड़ा।

लाभुक सुपाई मुर्मू का पैसा किसी अन्य के खाते में किया ट्रांसफर।लाभुक ने थाने में की शिकायत।

भुक्तभोगी सुपाई मुर्मू ने क्या कहा सुनिये

Advertisements

राजनगर थाना में शुक्रवार को एक ऐसा मामला सामने आया,जिसमे एक गरीब किसान का केसीसी लोन की राशि बिचौलियों की मदद से किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर ट्रांसफर कर दिया गया।वहीं इसकी जानकारी खुद भुक्तभोगी सुपाई मुर्मू ने दी।जो पेशे से किसान है,और बान्दू पंचायत के रिचितुका का रहने वाला है।उन्होंने बताया छह माह पहले कृषि कार्य के लिए बैंक से एक लाख रुपये का केसीसी लोन अप्लाई किया था।दिनांक 22.12.2021 को 80 हजार का स्वीकृति मिल गया। जब मैंने पासबुक अपडेट कराया तो पता चला कि मेरे केसीसी लोन खाते में ₹80000 चढ़ा है। लोन की रकम को खेती के में खर्च करने का इंतजार था। परन्तु 4 दिनों में बिचौलियों द्वारा खाते से 30,000+ 35000 एवं ₹15000 निकासी कर लिया गया ।यह रकम चेक द्वारा एवं फंड ट्रांसफर करके तीन किस्तों में निकाली गई ।जबकि लाभुक ने बताया कि मैंने चेक बुक के लिए कभी अप्लाई किया ही नहीं। इसकी जांच पड़ताल के लिए भुक्तभोगी सुपाई मुर्मू ने दिनांक 4 जून 2022 को मैनेजर से संपर्क किया ,तो मैनजर ने चेक निर्गत रजिस्टर निकाली ।जिसमे डुप्लीकेट साइन करके निर्गत किया गया था। वहीं भुक्तभोगी सुपाई मुर्मू ने बताया कि मैनेजर द्वारा उसे काफी गालियां भी दी गई ,यहां तक की गोली मारने की धमकी भी दे डाली। गरीब किसान सुपाई मुर्मू ने बार-बार मैनेजर से कहा कि यह मेरा साइन नहीं है वह माना ही नहीं जिस समय यह पूरा वाकया हुआ उनके साथ राजनगर के हरि उराँव एवं विक्रम हांसदा भी मौजूद थे। वहीं इसकी शिकायत राजनगर थाने में कर दी गई।एवं प्रशासन से बिचौलियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की गुहार लगाई है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?