Spread the love

चांडिल में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में धूमधाम से मनाई गई 89वीं शिव जयंती

कलश यात्रा ने किया नगर भ्रमण, शिव ध्वज फहराने का आयोजन, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की रही भागीदारी

चांडिल संवाददाता : कल्याण पात्रो

चांडिल : ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चांडिल सेंटर के तत्वावधान में 89वीं शिव जयंती भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर जमशेदपुर कोल्हान प्रमंडल ब्रह्मकुमारी राजयोगिनी अंजू दीदी, श्री श्याम कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी और अनुमंडल पदाधिकारी विकास राय सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। शिव जयंती के अवसर पर चांडिल सेंटर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो पूरे चांडिल बाजार का भ्रमण करती हुई विभिन्न स्थानों पर पहुंची। इस दौरान कई स्थानों पर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्याम कला भवन के सह संयोजक दुर्गा चौधरी ने कलश यात्रा में शामिल सुकन्या दीदी और अन्य ब्रह्मकुमारी बहनों को पुष्प गुच्छ एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच पेयजल, शीतल पेय और चॉकलेट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कोल्हान प्रमुख अंजू दीदी, सुकन्या दीदी और श्याम कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से भगवान शिव का शिव ध्वज फहराया। इसके पश्चात चांडिल सेंटर प्रमुख सुकन्या दीदी ने उपस्थित अतिथियों को दुपट्टा एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। शिव जयंती के इस शुभ अवसर पर ममता दीदी, वर्षो दीदी, पारु दीदी, वंदना मूनका, रेणु बागड़िया, विश्वनाथ कालिंदी, पोमित खा, श्यामापद भाई सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : भाजपाईयों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंक…