Spread the love

दुमका : राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ममता कुमारी ने ली…

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ममता कुमारी ने आज सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का दौरा किया।

Advertisements
Advertisements

मौसम गुप्ता… ✍️

विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात कर पठन-पाठन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की एवं विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

इसके पश्चात वे परिसदन दुमका पहुँची, जहाँ जिले के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाए।

श्रीमती ममता कुमारी ने कहा, “संथाल परगना की धरती वीरांगनाओं की भूमि रही है। फूलो-झानो जैसी वीरांगनाओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर इस धरती को गौरवान्वित किया है। हमें उनके बलिदान से प्रेरणा लेते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका को और सशक्त बनाना होगा।”

परिसदन दुमका पहुँचने पर परियोजना निदेशक आइटीडीए ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

You missed