Advertisements

कौशल प्रशिक्षण केंद्र सरायकेला में शोक सभा का आयोजन कर वायुसेना
प्रमुख जनरल बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि…..
सरायकेला: कौशल प्रशिक्षण केंद्र सरायकेला में शोक सभा का आयोजन कर 2 मिनट का मौन रख वायुसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सेंटर के डायरेक्टर अनूप कुमार ने वायु सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के पूरे जीवनी के बारे में विस्तार से बताए। उन्होंने कहा कि जनरल रावत 31 दिसंबर 2019 को पहला सीडीएस के रूप में नियुक्त हुए थे। एवं 1978 ईस्वी में सेना में शामिल हुए और विगत 43 साल से देश की सेवा में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। बुधवार की दोपहर तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 11 अन्य लोगों की जान चली गई। जो पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है पूरा सेंटर परिवार इस दुखद समाचार से आहत है। बिपिन रावत एक सच्चा देशभक्त, निडर, साहसी और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर कृष्णा राणा समेत सेंटर के सैकड़ों स्टूडेंट उपस्थित थे।
Related posts:
पारंपरिक ग्राम प्रधान समिति के जिला सचिव सह जादूगोड़ा ग्राम प्रधान जुगल किशोर सिंह सरदार चाकुलिया का...
नए साल में युवाओं का नया अंदाज, परिवार के साथ धामिक स्थलों में उमड़ी भीड़, साल 2024 समृद्धि और खुशहाली...
सैकड़ो भक्त श्रद्वालु महाप्रभु श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना व दर्शन कर सुख,शांति एवं समृद्वि की मंगल ...

