Advertisements
Spread the love

78250 रूपया और लूट के पैसे से खरीदा गया एक्टिवा स्कूटी के साथ तीन गिरफ्तार, लुटरे फरार

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना की पुलिस ने बीते पांच दिसंबर को जुगसलाई क्षेत्र राम टेकरी रोड स्थित कामसा स्टील कार्यालय के मुंशी से चाकू एवं पिस्टल का भय दिखाकर 9.83 लाख रुपये की लूट हुई थी। मामले में जुगसलाई थाना की पुलिस ने बिरसानगर निवासी राकेश बहादुर, घटना के साजिशकर्ता गोलमुरी हिन्दू बस्ती के अभिषेक कुमार खुर्दरा और राकेश के जीजा प्रितपाल सिंह को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्त में आए अभियुक्त राकेश बहादुर के पास से पुलिस ने 48,300 और एक मोबाइल, अभिषेक कुमार खुर्दरा के पास से 29,950 और एक मोबाइल, प्रितपाल सिंह के पास से कांड में लूटी गई राशि से खरीदी गई लाल रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी एवं एक मोबाइल बरामद की गई है। लुटेरों की गिरफ्तारी को छापेमारी जारी है। लूट में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं ।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर