Advertisements

विश्व कल्याण एवं शांति के लिए शुरू हुआ हवन यज्ञ
सरायकेला। सरायकेला अंचल अंतर्गत विजयतरण ग्राम स्थित राम बाबा आश्रम में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक गीता जयंती के अवसर पर विश्वकल्याण एवं विश्वशांति को लेकर बृहद हवन यज्ञ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आश्रम के संपादक एवं व्यवस्थापक मृत्युंजय चैतन्य ब्रह्मचारी बाबा के नेतृत्व में दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे संतो द्वारा हवन यज्ञ का शुभारंभ किया गया। जिसमें ओम नमो नारायणाय और ओम नमो भगवते वासुदेवाय के मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ करते हुए विश्व शांति सर्वस्य कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर गीता पाठ का भी आयोजन किया गया। जहां दर्जनों की संख्या में भक्तों ने पहुंचकर गीता पाठ प्रवचन का श्रवण किया।

