Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर : सेना‌ के जवान के साथ बदसलूकी करना महंगा पड़ा थाना प्रभारी को…

रिपोर्ट : दीप सागर 

Advertisements

जुगसलाई थाना प्रभारी सचिन कुमार दास समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, संजय कुमार को बनाया गया नया थाना प्रभारी

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में सेना के जवान सूरज राय के साथ मारपीट और गिरफ्तारी के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसएसपी किशोर कौशल ने जुगसलाई थाना प्रभारी सचिन कुमार दास समेत आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मी —

थाना प्रभारी : सचिन कुमार दास

एसआई : दीपक कुमार महतो

एसआई : तपेश्वर बैठा

एसआई : शैलेंद्र कुमार नायक

एसआई : कुमार सुमित

एसआई : मंटू कुमार

आरक्षी : शैलेश कुमार सिंह

आरक्षी : शंकर कुमार

नए थाना प्रभारी की नियुक्ति –

सस्पेंड किए गए सचिन कुमार दास की जगह संजय कुमार को जुगसलाई थाना प्रभारी बनाया गया है। संजय कुमार को सी. सी. आर. से लाकर फुलटाइम थाना प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है।

पूरा मामला क्या है ? –

19 मार्च को डीजीपी के निर्देश पर जोनल आईजी अखिलेश झा और कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे ने मामले की जांच की थी। जांच में सामने आया कि जम्मू-कश्मीर के अखनूर में तैनात सेना के हवलदार सूरज राय (जुगसलाई निवासी) को फोन कर थाने बुलाया गया था और थाना परिसर में उसके साथ मारपीट की गई थी।

मामला होली (14 मार्च) के दिन विंध्यवासिनी मंदिर के पास विवाद से जुड़ा है, जहां कपाली थाना प्रभारी सोनू कुमार का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इसके बाद जुगसलाई पुलिस ने सूरज राय और उसके चचेरे भाई विजय राय को पकड़कर थाने लाया था।

जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई –

जोनल आईजी की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने यह कड़ा कदम उठाते हुए कार्रवाई की है। देर रात सभी दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। यह मामला अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

You missed