Advertisements
Spread the love

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में संकुल स्तरीय विज्ञान प्रश्न मंच

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…..

सरायकेला। सरायकेला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय के प्रांगण में संकुल स्तरीय विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल अंतर्गत विद्यालयों के शिशु वर्ग, बाल वर्ग और किशोर वर्ग के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला शिशु वर्ग का विजेता रहा। जबकि पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर सीनी बाल वर्ग का और सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला किशोर वर्ग का विजेता बना। समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य द्वारा बच्चों का अभिवादन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने आए सभी विद्यालयों के विज्ञान विभाग के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा मेजबान विद्यालय के आचार्य प्रतिनिधि तुषार कांत पति मौजूद रहे।

Advertisements

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर