Advertisements
Spread the love

इलाज के दौरान वृद्ध महिला की मौत के बाद रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया अंतिम संस्कार।

सरायकेला। सदर अस्पताल सरायकेला में बीते लगभग एक महीनों से इलाजरत 65 वर्षीय दुबाई नोईगो की बीते रविवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उड़ीसा के टिकाली निवासी वृद्धा दुबाई के साथ में कोई भी अटेंडेन्ट नहीं होने के कारण भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला खरसावां द्वारा उसका अंतिम संस्कार कराया गया। अंतिम संस्कार में शामिल कराते हुए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव देवाधिदेव चटर्जी ने बताया कि उक्त वृद्धा दुबाई को बीते 14 नवंबर को गैरेज चौक सरायकेला से रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से उनके द्वारा रेस्क्यू कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बीते रविवार की रात्रि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Advertisements

You missed