Spread the love

वैट घटाने सहित अन्य मांगों को लेकर जिले के पेट्रोल पंप रहे 12 घंटों के लिए बंद; आम जनजीवन रहा अस्त व्यस्त…..

सरायकेला। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को जिले के सभी पेट्रोल पंप 12 घंटों के लिए बंद रहे। प्रातः 6:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक पैट्रोल पंपों के बंद रहने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त दिखा।

Advertisements
Advertisements

9

जहां कई मालवाहक बड़े वाहन पेट्रोल डीजल की तलाश में रुक गए। वही कई चार पहिया वाहन भी पेट्रोल डीजल की तलाश में बंद पेट्रोल पंपों के चक्कर लगाते हुए देखे गए। इधर जानकारी के अभाव में निकले कई दो पहिया वाहन पेट्रोल खत्म हो जाने के बाद परेशानी में नजर आए।

कुल मिलाकर पेट्रोल पंपों के बंद रहने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त बना रहा। इधर पेट्रोल पंपो के एक दिनी बंदी हड़ताल को लेकर बताया जा रहा है कि जिले में इससे लगभग लाखों रुपए के कारोबार मंगलवार को प्रभावित हुए। जबकि एसोसिएशन द्वारा आहूत बंदी को लेकर मांगों के संबंध में पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा जानकारी दी गई कि सरकारी विभागों द्वारा बकाए के भुगतान, वैट घटाने की मांग और बायोडीजल में मिलावट को रोकने जैसी मांग को लेकर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन द्वारा 12 घंटों का पेट्रोल पंप बंदी बुलाया गया है। दिनभर की अफरातफरी के बाद देर शाम पेट्रोल पंप खुल जाने के बाद आम जनजीवन सामान्य होता हुआ देखा गया।

You missed