Spread the love

देवाशीष ज्योतिषी बनाए गए सरायकेला के सरकारी वकील……

सरायकेला: झारखंड सरकार की ओर से राज्य के 5 जिलों के लिए सरकारी वकील एवं अपर सरकारी वकील नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इनमें से रांची के लिए हृदयनाथ विश्वकर्मा, सरायकेला के लिए देवाशीष ज्योतिषी गोड्डा के लिए अब्दुल कलाम आजाद, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के लिए इंद्रनील चटर्जी और धनबाद के लिए अमरेंद्र कुमार सहाय की प्रतिनियुक्ति की गई है।

वहीं अपर सरकारी वकील के रूप में पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में विशाल शर्मा और शाह मोहम्मद की प्रतिनियुक्ति की गई है। इनका कार्यकाल नियुक्ति तिथि से तीन वर्षों के लिए होगा। सरायकेला बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता देवाशीष ज्योतिषी की प्रतिनियुक्ति पर हर्ष जताते हुए झारखंड सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है। एसोसिएशन ने देवाशीष ज्योतिषी को भी उनके चयन पर बधाई दी है। मौके पर अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, संयुक्त सचिव भीम सिंह कुदादा, निर्मल आचार्य, नायकी हेम्ब्रम, दुर्गा चरण जोन्को सहित जिला के सभी पदाधिकारियों द्वारा बधाई दी गई।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…