Spread the love

मतदाता सूची के विखंडीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ

प्रतिनियुक्त किए गए कर्मी…….

सरायकेला: त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 कार्य हेतु फोटोयुक्त मतदाता सूची का विखंडीकरण कर नई मतदाता सूची तैयार करने का कार्य आरंभ कर दिया गया है. इस कार्य के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार के आदेश से कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

Advertisements
Advertisements

जिसमें पंचायत सचिव,जनसेवक,राजस्व उप निरीक्षक,रोजगार सेवक,आंगनबाड़ी सेविका,शिक्षक तथा संबंधित पंचायत के परवेक्षक को विखंडीकृत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 9 फरवरी तक के लिए किया गया है.मतदाता सूची का विखंडीकरण कार्य समय पर पूरा किया जा सके और इसमें किसी प्रकार की रुकावट ना हो। इसलिए ईटाकुदर पंचायत अंतर्गत शिक्षक अमूल्य दत्ता के जिला कोविड कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त किए जाने के कारण उनके स्थान पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानिकबाजार के शिक्षक रविन्द्र नाथ पड़िहारी को प्रतिनियुक्त कर यह आदेश दिया गया है कि वे ईटाकुदर पंचायत के विखंडीकरण टीम से संपर्क कर कार्य करेंगे.

You missed