Advertisements

उत्पाद विभाग ने अवैध शराब भट्टी को किया ध्वस्त, दो गिरफ्तार और दो फरार…..
Saraikela । उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर उत्पाद विभाग द्वारा आदित्यपुर के दिंदली बस्ती, कांड्रा के बड़ा हरिहरपुर एवं गम्हरिया के सालूडीह में अवैध शराब भट्टी पर छापामारी की गई।
Advertisements

जहां अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए 1200 किलोग्राम जावा महुआ एवं 90 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त किया गया। मौके पर अवैध शराब के दो कारोबारी नकुल महाली एवं कुंदन गोप को गिरफ्तार किया गया। जबकि मौके का फायदा उठाकर दो अवैध शराब कारोबारी विजय साव एवं हुड़िंग मांझी फरार होने में सफल रहे। उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा ने बताया कि शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Related posts:
SARAIKELA : प्रथम झारखंड राज्य सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आज रवाना होगी जिले...
लापता मनीष अग्रवाल के घर पहुंचे झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता, जल्द कार्रवाई का जताया भरोसा..
Ranchi-News : सीएम हेमंत सोरेन की सदस्यता को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाए, हेमंत सोरेन ने बुला...

